राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने संजय के. अग्रवाल:न्यायाधीश पुष्पेंद्र भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का सीजे बनाया

Spread the love

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश (सीजे) नियुक्त किया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को लेकर हुए विवाद के बाद यह फैसला लिया है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त को संजय के. अग्रवाल को सीजे बनाने की सिफारिश की थी। इसके बाद रविवार को राष्ट्रपति भवन ने उनके नियुक्ति ऑर्डर जारी कर दिए। इसके साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी का प्रमोशन

राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी को प्रमोट करते हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जस्टिस भाटी की पत्नी नूपुर भाटी भी राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश हैं।

सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ने की थी हाईकोर्ट के एक्टिंग सीजे को हटाने की मांग

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने की मांग की थी। जस्टिस मेहता ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखे थे। इनमें कहा गया कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं। जस्टिस मेहता ने लिखा कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अक्सर साथी जजों को ट्रांसफर की धमकी देते हैं। खुद को CJI का करीबी बताते हैं। उन्होंने मांग की कि राजस्थान हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए।

जस्टिस मेहता ने CJI को लिखा कि स्थायी न्यायाधीश की नियुक्ति के विचार की लगातार अनदेखी संस्था के हित के पूरी तरह से खिलाफ है। जस्टिस संदीप मेहता ने जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने के लिए 2, 10 और 17 अगस्त को CJI को लेटर लिखे थे। (पूरी खबर पढ़ें)

Related Posts

राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान

Spread the love

Spread the loveरामदेवरा (जैसलमेर) के ब्रीडिंग सेंटर (कैप्टिव ब्रीडिंग) के 2 गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) पहली बार जंगल में छोड़े गए हैं। ब्रीडिंग सेंटर में 9.25 करोड़ की री-वाइल्डिंग टनल…

Read more

शास्त्रीजी की जगह ‘राजेंद्र बाबू’ को श्रद्धांजलि:नरेश मीणा के धरने से ‘दारूवालों’ के लिए अपील; MLA भए मंत्री तो डर काहे का?

Spread the love

Spread the loveनमस्कार, सरकारी स्कूल में मास्टर साहबों ने गांधी-शास्त्री जयंती पर देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू को श्रद्धांजलि दे दी। बारां में नरेश मीणा के धरने पर मंच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

  • October 4, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे