सीआईएसएफ आरटीसी की दीवार के पास मिला युवक, 5 दिन से लापता था

Spread the love

शहर के जयपुर रोड स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आरटीसी के आवासीय परिसर की दीवार के समीप शुक्रवार शाम एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। देर रात मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आत्माराम पुत्र भंवर जाट, निवासी रामपुरा, थाना दूनी के रूप में हुई है।

आत्माराम पिछले चार-पांच दिनों से घर से लापता था। उसका शव जयपुर रोड स्थित मस्जिद के सामने सीआईएसएफ की दीवार के पास मिला। सूचना मिलते ही डीएसपी हेमराज मुंड, प्रभारी प्रीति रत्नू सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। सूचना पर देवली पहुंचे मृतक के भाई राजाराम जाट ने शव की पहचान आत्माराम के रूप में की। पुलिस के अनुसार मृतक के हाथ में इंजेक्शन लगा मिला था। इससे प्रारंभिक तौर पर नशे से संबंधित होने की आशंका जताई गई। वहीं नाक पर हल्की चोट भी मिली। शनिवार सुबहमृतक के छोटे भाई ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि आत्माराम की तबीयत खराब थी। इसी कारण उसकी मौत हुई है।थाना प्रभारी प्रीति रत्नू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. चैतन्य प्रकाश ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। प्रथम दृष्टया लंबे समय तक भूखा रहने के कारण हार्ट अटैक आने से मौत होने की संभावना है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

  • Related Posts

    SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

    Read more

    PM मोदी ने कैप्टन स्मित से बात की, VIDEO:174 जानें बचाने वाले पायलट बोले- हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, भगवान ने ही हमें बचाया

    Spread the love

    Spread the lovePM मोदी पायलट स्मित मच्छर से बातचीत करते हुए। 30 सितंबर को इजराइल जा रही प्लेन में स्मित ने सूझबूझ दिखाकर 174 लोगों की जान बचाई थी। प्रधानमंत्री…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

    • October 2, 2026
    करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

    भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

    • October 2, 2026
    भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

    निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

    • October 2, 2026
    निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित