
सिरोही गांव से बाबा रामदेवजी महाराज की चौथी पदयात्रा शुरू हुई। यह यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रामदेवरा के लिए रवाना हुई। यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की और ध्वज का पूजन किया।
इस पदयात्रा में गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं और पुरुष हाथों में ध्वज लेकर भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेवजी से क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की।

आयोजकों ने बताया कि सिरोही से रामदेवजी की यह चौथी पदयात्रा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी और विश्राम सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। पदयात्री तय रास्ते से होते हुए रामदेवरा पहुंचेंगे। वहां वे बाबा रामदेवजी के दर्शन करेंगे और पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ लेंगे। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीण पदयात्रियों का स्वागत भी करेंगे।
इस पदयात्रा में सुरेंद्र बेनीवाल, रवि कुमार साहू, संपत जाट, मुकेश वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, मनोहर वर्मा, लड्डूलाल वर्मा, आनंदीलाल, मनमोहन, बाबूलाल, सीताराम वर्मा, भगवान वर्मा सहित कई श्रद्धालु शामिल थे।






