
पीपलू में नगर निकाय चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है।
पीपलू में नगर निकाय चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। कुल 96 नामांकन पत्रों में से 9 फॉर्म रद्द कर दिए गए हैं। अब चुनाव मैदान में कुल 87 उम्मीदवार बचे हैं। जांच के दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस और भाजपा के बागी और डमी उम्मीदवारों के फॉर्म खारिज हुए हैं।
बागी और डमी उम्मीदवारों के फॉर्म खारिज
कांग्रेस के 7 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए हैं। इनमें वार्ड 2 से मानसिंह, वार्ड 3 से राजेश कुमार और धर्मराज, वार्ड 5 से प्रकाशी, वार्ड 7 से कंवरपाल, वार्ड 14 से भागचंद और वार्ड 16 से पन्नालाल शामिल हैं।
कांंग्रेस के 7 और बीजेपी के 2 नामांकन रद्द
भाजपा के 2 उम्मीदवारों लोकेश मेहरा (वार्ड 12) और गोविंद सोनी (वार्ड 19) के फॉर्म भी खारिज हुए हैं। चुनावी अधिकारियों ने बताया कि पार्टी द्वारा किसी अन्य अधिकृत प्रत्याशी को आधिकारिक सिंबल जारी कर दिए जाने के कारण इन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द किए गए।
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 3 सितंबर तय की गई है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चुनाव मैदान की अंतिम तस्वीर साफ हो पाएगी।






