सारसोप से देवनारायण मंदिर तक पैदल यात्रा कल:सुबह 6 बजे चारभुजा नाथ मंदिर से होगी रवाना, भजन-कीर्तन करते हुए जाएंगे श्रद्धालु

Spread the love

सारसोप (चौथ का बरवाड़ा), सवाई माधोपुर। 2 घंटे पहले

सारसोप गांव से टोंक जिले के जोधपुरिया स्थित भगवान श्री देवनारायण जी के मंदिर के लिए पैदल यात्रा कल सुबह 6 बजे शुरू होगी। इस यात्रा को लेकर भक्तों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

देव मित्र मंडल की ओर से यात्रियों के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। इस पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा के दौरान भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन के लिए जाएंगे।

यात्रा के दौरान नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया गया है। ऋतिक जी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि यह पैदल यात्रा पूरी तरह नशामुक्त रहे और कोई भी भक्त किसी प्रकार का नशा न करे। नशामुक्त यात्रा का यह संदेश समाज के लिए एक अच्छी पहल है।

यह पैदल यात्रा सारसोप स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर से शुरू होकर जोधपुरिया स्थित भगवान श्री देवनारायण जी के मंदिर तक जाएगी। यात्रा का कल शाम निवाई में ठहराव रहेगा। देव मित्र मंडल और श्रद्धालुओं ने यात्रा को सफल और व्यवस्थित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Related Posts

निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

Spread the love

Spread the loveनिवाई में ईसरदा बांध की नहरों से पानी की मांग को लेकर किसान महापंचायत का प्रतिनिधिमंडल सारसोप पहुंचा। निवाई ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई के नेतृत्व में किसानों…

Read more

गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

Spread the love

Spread the loveटोंक-सवाई माधोपुर के नेशनल हाईवे-116 पर बने गुमानपुरा टोल प्लाजा पर देर रात टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ हुई है। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

  • October 4, 2026
निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

  • October 4, 2026
गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

दतवास पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया:3 युवक गिरफ्तार, ‘खुशी-11’ अभियान के तहत कार्रवाई

  • October 4, 2026
दतवास पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया:3 युवक गिरफ्तार, ‘खुशी-11’ अभियान के तहत कार्रवाई