बनेठा में गणेश चतुर्थी पर सजे गणेश मंदिर:झांकियों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रात में गूंजे भजन

Spread the love

बनेठा, टोंक। 3 घंटे पहले

बनेठा उपतहसील मुख्यालय और ग्रामीण इलाकों में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई और लड्डुओं का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज से सुख-समृद्धि की कामना की।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर कस्बे के प्रमुख गणेश मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई। गोपाल जी महाराज मंदिर, आसपाल जी महाराज की बगीची स्थित गणेश मंदिर और कोठी के सामने स्थित गणेश मंदिर में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। यहां विद्युत सजावट भी की गई थी। मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही।

बजरंग दल की तरफ से गीता भवन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति महाराज का आशीर्वाद लिया।

गोपाल जी महाराज मंदिर में सोमवार रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने भगवान गणेश के भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

वहीं, बाला जी बाग में हिंदुस्तान शिवसेना की तरफ से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। यहां भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर गणपति महाराज के दर्शन किए। कोठी के सामने स्थित गणेश मंदिर में सजी आकर्षक झांकी लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही। लोगों ने दर्शन कर मन्नतें मांगीं।

Related Posts

निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

Spread the love

Spread the loveनिवाई में ईसरदा बांध की नहरों से पानी की मांग को लेकर किसान महापंचायत का प्रतिनिधिमंडल सारसोप पहुंचा। निवाई ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई के नेतृत्व में किसानों…

Read more

गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

Spread the love

Spread the loveटोंक-सवाई माधोपुर के नेशनल हाईवे-116 पर बने गुमानपुरा टोल प्लाजा पर देर रात टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ हुई है। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

  • October 4, 2026
निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

  • October 4, 2026
गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

दतवास पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया:3 युवक गिरफ्तार, ‘खुशी-11’ अभियान के तहत कार्रवाई

  • October 4, 2026
दतवास पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया:3 युवक गिरफ्तार, ‘खुशी-11’ अभियान के तहत कार्रवाई