
देवली में श्री सांवलिया सेठ मंदिर के लिए अम्बापुरा कॉलोनी से रविवार को पहली पदयात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्री सांवलिया सेठ जी के प्रति आस्था और श्रद्धा व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ‘जय श्री सांवलिया सेठ’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री सांवलिया सेठ जी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
अम्बापुरा कॉलोनी से शुरू हुई यह पहली यात्रा क्षेत्र में धार्मिक एकता, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का संदेश देती दिखी। देवली पहुंचने पर श्री सांवलिया सेठ मंदिर निर्माण विकास समिति द्वारा पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं का सम्मान किया गया और उनका अभिनंदन किया गया।






