श्रीअन्नपूर्णा गणेश मंदिर में दो दिवसीय गणेशोत्सव, आज भजन संध्या होगी

Spread the love

टोंक, 9 घंटे पहले

आनंदम् संस्था की ओर से श्री अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में श्रीगणेश महोत्सव-2026 का दो दिवसीय आयोजन रविवार से होगा।

महोत्सव के तहत रविवार को सिंजारा झांकी के साथ विशाल भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वही सोमवार को भगवान गणेश की छप्पन भोग झांकी सजाई जाएगी। भोग की सामग्री (मिठाईयां) बनाने सहित विभिन्न तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संस्था महामंत्री राजेश मूमिया ने बताया कि रविवार को रात 8 बजे से भगवान गणेश की सिंहासन झांकी के दर्शन के साथ भजन संध्या शुरू होगी। इसमें बीकानेर की प्रसिद्ध भजन गायिका कौशल्या रामावत और फलोदी की पूजा रामावत भजनों की प्रस्तुति देंगी। गौतम शर्मा दूनी भी कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। कौशल्या रामावत अपने भजनों के लिए राजस्थान सहित गुजरात और महाराष्ट्र में भी पहचान बना चुकी हैं। ‘मोर छड़ी उड़ जाए रे’ भजन के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड मिल चुका है। वे बीकानेर से अपने म्यूजिशियंस के साथ टोंक पहुंचेंगी। रामसापीर के भजनों के लिए भी उनकी विशेष पहचान है। सोमवार को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक मंदिर में भगवान गणपति की छप्पन भोग की मनमोहक झांकी के दर्शन होंगे और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। छप्पन भोग के लिए मिष्ठान तैयार करने का काम स्थानीय मिष्ठान व्यवसायी राजू अग्रवाल और उनकी टीम कर रही है।

Related Posts

छौरिया स्कूल के 6 छात्र राज्य स्तर पर चुने गए:रग्बी और फुटबॉल में हुआ चयन, स्कूल ने की थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी

Spread the love

Spread the loveनिवाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छौरिया के 6 विद्यार्थी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए चुने गए हैं। इनका चयन रग्बी और फुटबॉल खेलों में हुआ है।…

Read more

निवाई में 14 नवंबर को होगा जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव:20 नवंबर को आएंगे नतीजे, 16 नवंबर को 52 सरपंचों के लिए वोटिंग

Spread the love

Spread the loveनिवाई में पंचायतीराज चुनाव की घोषणा हो गई है। यहां जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 14 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनकी गिनती 20…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

  • October 4, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

  • October 4, 2026
अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान

  • October 4, 2026
राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान