
पीपलू उपखंड मुख्यालय स्थित पुलिस थाने में नवागत थानाधिकारी शिवचरण लाल ने पदभार ग्रहण कर लिया है।
पीपलू उपखंड मुख्यालय स्थित पुलिस थाने में नवागत थानाधिकारी शिवचरण लाल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। थाना परिसर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने की अपनी मंशा स्पष्ट कर दी।
पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत थानाधिकारी ने थाना परिसर का जायजा लिया और बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को आमजन की समस्याओं के तुरंत समाधान और पीड़ित को समय पर न्याय दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधों पर प्रभावी रोक को अपनी प्राथमिकता बताया।
थानाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। ‘आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर’ के ध्येय वाक्य को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। उन्होंने कस्बे और ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ-साथ सुगम यातायात व्यवस्था पर भी जोर दिया।





