शिक्षक-संघ रेसटा प्रदेश में लगाएगा 5 हजार पौधे:सातवें स्थापना दिवस पर हुआ पौधरोपण, जिले में लगेंगे 1101 पौधे

Spread the love

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल टोडारायसिंह में आज शिक्षक संघ रेसटा से जुड़े टीचरों और बच्चों ने संगठन के सातवें स्थापना दिवस पर आज 51 पौधे लगाए।

शिक्षक संघ रेसटा के सातवें स्थापना दिवस पर शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद के प्रांतीय आह्नान पर संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप जाट के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल टोडारायसिंह में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में लगभग 51 पौधे लगाए गए। टोंक जिले में 1101 पौधे समेत प्रदेश भर में पांच हजार पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है।

इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सैनी ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य तैयार करने की जिम्मेदारी भी है। शिक्षक संघ रेसटा की और से राज्य भर में 5100 पौधे लगाएं जाएंगे।

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल टोडारायसिंह में पौधारोपण करते शिक्षक संघ रेसटा से जुड़े टीचर और बच्चे

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल टोडारायसिंह में पौधारोपण करते शिक्षक संघ रेसटा से जुड़े टीचर और बच्चे

कार्यक्रम में प्राचार्य रविन्द्र कुमार सैनी शिक्षक संघ रेसटा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप जाट, रेस्टा जिला उपाध्यक्ष भू प्रेमी राजेश गंभीरा,सोनू राम माली,शिखर चंद, चौथमल जाखड़,सीता नागर,अनीता चौधरी,आकांक्षा पारीक शाकिर हुसैन सहित शाला के विद्यार्थियों लक्ष्मी सैनी, खुशबू सैनी, प्रतिज्ञा गुर्जर, कृष्ण गुर्जर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज