लुणेरा में भैरूजी महाराज वार्षिकोत्सव पर कलश यात्रा:121 महिलाओं ने ने लिया भाग, प्रधान कलश और ध्वज की बोली लगी

Spread the love

निवाई के लुणेरा गांव में गुरुवार को भैरूजी महाराज के वार्षिकोत्सव पर कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में 121 महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए बैंड-बाजे के साथ भाग लिया। यात्रा गांव के मुख्य रास्तों से होते हुए देवनारायण भगवान के मंदिर पहुंची, जहां पवित्र जल से भरे कलश रखे गए। इसी मंदिर परिसर में भैरूजी महाराज का मंदिर भी है।

कलश यात्रा से पहले लुणेरा के संन्यास आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम हुआ। पंडित रामअवतार शर्मा ने ध्वज पूजन कराया। इसके बाद आश्रम के संत विवेकानंद गिरी महाराज ने कलश यात्रा शुरू कराई।

प्रधान कलश और ध्वज की बोली

इस दौरान प्रधान कलश की बोली शिवजी लाल गुर्जर ने ली। ध्वज रंगलाल गुर्जर ने लिया, जबकि हवन कुंड की प्रधान बोली अर्जुन लाल गुर्जर ने ली।

पांच हवन कुंडों पर दी आहुति

कार्यक्रम में पांच हवन कुंडों पर लोगों ने आहुति दी। अन्य चार कुंडों पर रामधन गुर्जर, धारासिंह गुर्जर, द्वारका प्रसाद और भागूता गुर्जर ने आहुति डाली। संत विवेकानंद गिरी महाराज ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन पूरा कराया।

कलश यात्रा संन्यास आश्रम से शुरू होकर गांव के मुख्य रास्तों से होते हुए ठाकुरजी मंदिर पहुंची। इसके बाद गांव के चारों तरफ के प्रमुख रास्तों से गुजरते हुए यात्रा देवनारायण भगवान के मंदिर पहुंची। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह दिखा।

इस दौरान छीतर गुर्जर, रेवड़मल गुर्जर, कैलाश गुर्जर, गोवर्धन गुर्जर, देवलाल गुर्जर, हरलाल गुर्जर, मदनलाल गुर्जर, मांगीलाल, रामकरण, रामकल्याण, मोतीलाल, सुखदेव गुर्जर, कालूराम, करण चैची, जन्सीलाल, बसराम और रामभजन सहित हजारों महिला-पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम खत्म होने पर मंदिर परिसर में पंगत प्रसादी हुई।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

साइबर लिटरेसी- नवरात्रि में सक्रिय हुए ठग:गरबा पार्टनर के नाम पर स्कैम, सोशल मीडिया विज्ञापन के पीछे ठगी का जाल, जानें कैसे बचें

  • October 4, 2026
साइबर लिटरेसी- नवरात्रि में सक्रिय हुए ठग:गरबा पार्टनर के नाम पर स्कैम, सोशल मीडिया विज्ञापन के पीछे ठगी का जाल, जानें कैसे बचें

OpenAI के सेफ्टी एक्सपर्ट ने इस्तीफा दिया:कहा- AI के लिए न्यूक्लियर प्लांट जैसी सुरक्षा जरूरी; कंपनियों की जल्दबाजी इंसानों के लिए खतरा

  • October 4, 2026
OpenAI के सेफ्टी एक्सपर्ट ने इस्तीफा दिया:कहा- AI के लिए न्यूक्लियर प्लांट जैसी सुरक्षा जरूरी; कंपनियों की जल्दबाजी इंसानों के लिए खतरा

SBI ‘हर घर लखपति’ स्कीम आपके बच्चे को बनाएगा लखपति:पेरेंट्स बच्चे के नाम पर कर सकते हैं निवेश, जानें इसको लेकर क्या हैं नियम

  • October 4, 2026
SBI ‘हर घर लखपति’ स्कीम आपके बच्चे को बनाएगा लखपति:पेरेंट्स बच्चे के नाम पर कर सकते हैं निवेश, जानें इसको लेकर क्या हैं नियम