रानोली में बाजार व्यवस्था सुधारने पर फैसले:सड़क पर कचरा फेंकने पर लगेगा जुर्माना, दीपावली पर बाजार सजाने की तैयारी

Spread the love

पीपलू, टोंक। 18 घंटे पहले

रानोली आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों की रविवार को बैठक हुई। इसमें बाजार की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और समस्याओं के समाधान पर कई फैसले लिए गए।

बैठक में तय हुआ कि कोई भी व्यापारी अपना कचरा सड़क पर नहीं फेंकेगा। सभी से अपने प्रतिष्ठान के आसपास साफ-सफाई रखने और कचरे को तय जगह पर डालने को कहा गया।

व्यापार मंडल ने साफ किया कि नियम न मानने वाले व्यापारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उनसे सार्वजनिक जगहों पर गंदगी न फैलाने की अपील भी की गई।

करीब एक महीने बाद आने वाले दीपावली पर्व पर बाजार को सजाने का भी फैसला हुआ। व्यापारियों की मदद से बाजार को आकर्षक बनाने और त्योहार के दौरान अच्छी व्यवस्थाएं रखने पर चर्चा हुई।

व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से एकजुटता बनाए रखने और संगठन के फैसलों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव