निवाई नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने संभाला पदभार:बोले-दलगत राजनीति से हटकर होगा काम, बस स्टैंड का विस्तार प्राथमिकता

Spread the love

निवाई , 18 घंटे पहले

निवाई नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा जयसिंहपुरा ने रविवार को उत्साह के साथ पदभार ग्रहण किया। इससे पहले शहर में अध्यक्ष की अभिनंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

अभिनंदन यात्रा मुख्य बाजार से शुरू होकर गणगोरी बाजार, कंकाली माताजी मंदिर, खारी कुई बड़ा बाजार, पटेल रोड, बस स्टैंड और अहिंसा सर्किल होते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अध्यक्ष का स्वागत किया।

बोले- सभी वार्डों में बिना भेदभाव होंगे विकास कार्य

पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा ने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष का पद आमजन की सेवा का माध्यम है। वे निवाई के प्रत्येक नागरिक के हित में काम करेंगे। उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास, स्वच्छता और व्यवस्थाओं में सुधार करने का संकल्प लिया। उन्होंने पार्षदों, पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों और नगरवासियों से विकास कार्यों में सहयोग का आह्वान किया।

बस स्टैंड का होगा आधुनिक विस्तार

अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बस स्टैंड का आधुनिक विस्तार और सौंदर्यीकरण करना है। यहां यात्रियों के लिए बैठक, छाया, पेयजल और स्वच्छ प्रसाधन जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता रहेगी।

रिंग रोड से शहर में घटेगा ट्रैफिक का दबाव

शहर की यातायात समस्या के समाधान के लिए रिंग रोड बनाने की योजना पर भी जोर दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि रिंग रोड बनने से भारी वाहनों को मुख्य बाजारों से बाहर से निकाला जा सकेगा। इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। आने वाले समय में निवाई को सुंदर, स्वच्छ और विकसित आदर्श नगर के रूप में पहचान दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र चंवरिया, पूर्व प्रधान रामअवतार लांगड़ी, भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, ताराचन्द गोयल, गिर्राज जाट, अंकित वर्मा, अजय पारीक, करणसिंह राजावत, नाथूसिंह किराड़, रामकेश मीणा, राजू मालावत, महेश तिवाड़ी, शंकरलाल सैनी, मोहित चंवरिया, मौला सेन, पूर्व प्रधान ममता जाट, जीतू विजय, जयनारायण कुमावत, रामचरण विजय, कैलाश नटवाड़ा, तुलसीराम करनानी व बुद्धराम मीणा सहित पार्षद, पार्टी के जनप्रतिनिधि, गौ भक्त और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव