पीपलू, 10 मिनिट पहले

रानोली के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का खेल मैदान पिछले पांच साल से प्रशासन की अनदेखी का शिकार है। मैदान में गंदा पानी और झाड़ियां उग आने से सभी खेल गतिविधियां बंद हैं। समाधान न होने पर सोमवार को ग्रामीणों और युवाओं ने मैदान में ही धरना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि ड्रेनेज सिस्टम न होने से बारिश का पानी मैदान में जमा हो जाता है, जिससे खिलाड़ियों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने मैदान की सफाई, झाड़ियों की कटाई, पक्की ड्रेनेज और सौंदर्यीकरण की मांग की। पांच साल में शिकायत के बावजूद ध्यान नहीं दिया गया।
धरना शुरू होने के दो घंटे बाद तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी लिखित या ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं देते, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।





