राजस्थान में JEN के 874 पदों पर होगी भर्ती:14 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन; जानिए- किस विभाग में कितने पद

Spread the love

राजस्थान में जूनियर इंजीनियर (JEN) के 874 पदों पर भर्ती होगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने इसके लिए रविवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती राज्य के अलग-अलग सरकारी विभागों में की जाएगी।

इसमें पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD), जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के पद शामिल हैं। अभ्यर्थी 14 सितंबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

874 पद में से 793 नॉन-शेड्यूल्ड और 81 शेड्यूल्ड एरिया के लिए निर्धारित किए हैं। भर्ती में सिविल के साथ मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड के अभ्यर्थियों के लिए भी पद रखे गए हैं।

ऑनलाइन होगा आवेदन

आवेदन ऑनलाइन माध्यम से होगा। अभ्यर्थियों को राजस्थान SSO पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी अपनी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और संबंधित पद की शर्तों को भर्ती विज्ञप्ति में अच्छी तरह जांच लें। एक से ज्यादा श्रेणी के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित नियमों के अनुसार अलग-अलग आवेदन करना होगा।

18 से 40 साल तक के अभ्यर्थी पात्र

भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसलिए आवेदन से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता देखना जरूरी है।

फरवरी 2027 में हो सकती है परीक्षा

RSSB की ओर से परीक्षा फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। परीक्षा का आयोजन CBT, TBT या OMR आधारित माध्यम से किया जा सकता है। परीक्षा का अंतिम माध्यम और कार्यक्रम बोर्ड की ओर से बाद में स्पष्ट किया जाएगा।

परीक्षा में कुल 120 अंकों का पेपर होगा। अभ्यर्थियों को इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रश्न बहुविकल्पीय (मल्टीपल चॉइस) होंगे। सिविल इंजीनियरिंग सहित संबंधित तकनीकी विषयों के प्रश्नों के साथ राजस्थान के सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल भी परीक्षा में पूछे जा सकते हैं।

Related Posts

केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर निकली भर्ती:ग्रेजुएट्स को मौका, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन

Spread the love

Spread the loveकेनरा बैंक ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए…

Read more

छात्रों की मुलाकात, किराए का गैराज और श्रीराम का भरोसा:गूगल के जन्मदिन पर 6 चैप्टर में पूरी कहानी; राम श्रीराम शुरुआती निवेशक थे

Spread the love

Spread the loveगूगल आज 27 सितंबर को अपना 28वां जन्मदिन मना रहा है। हालांकि, कागजों पर कंपनी 4 सितंबर 1998 को दर्ज हुई थी। शुरुआती सालों में अलग-अलग तारीखों पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव