राजस्थान-न्यूक्लियर पावर प्लांट में CISF-जवान की गोली लगने से मौत:खुद की सर्विस राइफल से फायर हुआ, सीने के पार हुई बुलेट

Spread the love

रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) के न्यूक्लियर पावर प्लांट में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जवान प्रमिर सरकार (25) के सीने में गोली उन्हीं की सर्विस राइफल से लगी थी।

पश्चिम बंगाल के रहने वाले प्रमिर घटना के समय रिएक्टर बिल्डिंग के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर थे। घटना शनिवार (22 अगस्त) सुबह करीब 4.30 बजे की है।

प्रमिर को राजस्थान परमाणु बिजलीघर हॉस्पिटल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रमिर को राजस्थान परमाणु बिजलीघर हॉस्पिटल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फायरिंग की आवाज से अफरा-तफरी

हादसे की जानकारी के बाद रावतभाटा थानाधिकारी संजीव स्वामी और CISF के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजदू दूसरे कर्मचारियों ने घटना को लेकर जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर पूरे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। जब कुछ लोग प्रमिर के पास पहुंचे तो वो फर्श पर गिरे हुए थे। उसके चारों ओर खून बिखरा हुआ था। उसे तुरंत हॉस्पिटल भेज दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि घटना को लेकर प्रमिर के साथी जवानों से भी बात की जा रही है। जिससे कि सही कारणों का पता लगाया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि घटना को लेकर प्रमिर के साथी जवानों से भी बात की जा रही है। जिससे कि सही कारणों का पता लगाया जा सके।

सीने के पार हो गई गोली

CISF अधिकारियों ने बताया कि जवान के सीने से गोली पार हो गई थी। जवान ने आत्महत्या की है या किसी अन्य कारण से सर्विस राइफल से गोली चली, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस ने मृतक जवान का शव राजस्थान परमाणु बिजलीघर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। वहीं, परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

ड्यूटी खत्म होने से 40 मिनट पहले मौत

जानकारी के अनुसार जवान प्रमिर पावर प्लांट की ही आवासीय कॉलोनी में रहता था। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे वो ड्यूटी पर पहुंचा था। सुबह 5 बजे उसकी ड्यूटी खत्म होने वाली थी।

इससे करीब 40 मिनट पहले उसकी गोली लगने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया प्रमिर साल 2025 बैच में ही CISF में भर्ती हुए थे। करीब 6 माह पहले ही रावतभाटा में उन्हें पोस्टिंग मिली थी। पुलिस और CISF मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Posts

भारतीय पायलट पर हमले के आरोपी का नाम हमाम अल-हमामी:दावा- अलकायदा से प्रभावित था, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

Spread the love

Spread the loveहमाम अल हमामी ने ही भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया था। उसने स्वीकार किया कि वह प्लेन क्रैश कराना चाहता था। इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की…

Read more

SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

  • October 3, 2026
सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

शाह बोले- एमपी को 2029 तक नशामुक्त करेंगे:टॉप 5 दूध उत्पादक राज्य बीजेपी शासित; कांग्रेसियों ने 75 साल तक सहकारिता मंत्रालय बनने नहीं दिया

  • October 3, 2026
शाह बोले- एमपी को 2029 तक नशामुक्त करेंगे:टॉप 5 दूध उत्पादक राज्य बीजेपी शासित; कांग्रेसियों ने 75 साल तक सहकारिता मंत्रालय बनने नहीं दिया

राजस्थान- 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा:11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में, 50% से कम बारिश, चलानी पड़ेगी पानी की ट्रेन

  • October 3, 2026
राजस्थान- 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा:11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में, 50% से कम बारिश, चलानी पड़ेगी पानी की ट्रेन