निवाई के सभी डाकघर रविवार को खुले रहेंगे:राखी बुकिंग पर मिलेगी 10 प्रतिशत की विशेष छूट

Spread the love

डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर्व के लिए विशेष व्यवस्था की है। टोंक डाक मंडल के अंतर्गत निवाई क्षेत्र के सभी डाकघर रविवार, 23 अगस्त को खुले रहेंगे। इस सुविधा से बहनें अपने भाइयों और प्रियजनों तक समय पर राखी पहुंचा सकेंगी।

रक्षाबंधन के अवसर पर राखी डाक की बुकिंग पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। राखियों को सुरक्षित भेजने के लिए डाकघरों में वाटरप्रूफ लिफाफे और बॉक्स भी उपलब्ध कराए गए हैं। विभाग ने आमजन से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

देश की सेवा में तैनात सैनिक भाइयों तक राखी पहुंचाने के लिए भी डाक विभाग ने विशेष प्रबंध किए हैं। निवाई क्षेत्र के नागरिक अपने सैनिक भाइयों के लिए नजदीकी डाकघर में राखी बुक करवा सकते हैं। डाक विभाग निर्धारित प्रक्रिया के तहत इन राखियों को सैनिकों तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।

टोंक मंडल के अधीक्षक डाकघर गोविंद वैष्णव ने बताया कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों को राखी भेजने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए रविवार को भी डाकघरों में सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

Related Posts

भारतीय पायलट पर हमले के आरोपी का नाम हमाम अल-हमामी:दावा- अलकायदा से प्रभावित था, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

Spread the love

Spread the loveहमाम अल हमामी ने ही भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया था। उसने स्वीकार किया कि वह प्लेन क्रैश कराना चाहता था। इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की…

Read more

SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोहित की 63वीं वनडे फिफ्टी, बतौर ओपनर 10 हजार रन:ऋतुराज के साथ शतकीय साझेदारी; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत-120/2, कोहली और गिल आउट

  • October 3, 2026
रोहित की 63वीं वनडे फिफ्टी, बतौर ओपनर 10 हजार रन:ऋतुराज के साथ शतकीय साझेदारी; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत-120/2, कोहली और गिल आउट

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

  • October 3, 2026
सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

शाह बोले- एमपी को 2029 तक नशामुक्त करेंगे:टॉप 5 दूध उत्पादक राज्य बीजेपी शासित; कांग्रेसियों ने 75 साल तक सहकारिता मंत्रालय बनने नहीं दिया

  • October 3, 2026
शाह बोले- एमपी को 2029 तक नशामुक्त करेंगे:टॉप 5 दूध उत्पादक राज्य बीजेपी शासित; कांग्रेसियों ने 75 साल तक सहकारिता मंत्रालय बनने नहीं दिया