मिलिट्री स्कूलों में एडमिशन प्रोसेस शुरू:20 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई करें, पहली बार 9वीं में छात्राओं को भी प्रवेश

Spread the love

देश के 5 राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं-9वीं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। राजस्थान के अजमेर और धौलपुर समेत देश के 5 राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 9वीं में भी छात्राओं को प्रवेश का अवसर दिया गया है।

13 दिसंबर को एंट्रेंस एग्जाम

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RMS-CET) के तहत 13 दिसंबर को 200 मार्क्स की ओएमआर आधारित प्रवेश परीक्षा होगी। कक्षा 6वीं के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के बाद 20 नंबर, जबकि कक्षा 9वीं के लिए 50 नंबर का इंटरव्यू होगा।

अब कक्षा 9 में छात्राओं को भी मौका

6 वीं में प्रवेश के लिए छात्र और छात्राएं दोनों आवेदन कर सकते हैं।

6 वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की आयु 31 मार्च 2027 को 10 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

9 वीं के लिए 13 से 16 वर्ष निर्धारित है। कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए पूर्व शैक्षिक योग्यता अनिवार्य नहीं है, जबकि कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का कक्षा 8वीं पास होना जरूरी है।

6 वीं की प्रवेश परीक्षा में कक्षा 5वीं के स्तर के बुद्धि परीक्षण, सामान्य ज्ञान, गणित और अंग्रेजी से प्रश्न पूछे जाएंगे।

9 वीं की परीक्षा में कक्षा 8वीं के स्तर के हिंदी, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी और विज्ञान विषय शामिल होंगे। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में होगी और बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे।

इन पांच स्कूलों में मिलेगा प्रवेश

1.राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, चैल-शिमला 2.राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, अजमेर 3.राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, बेंगलुरु 4.राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, बेलगाम 5.राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, धौलपुर

फीस

  • सामान्य/ओबीसी: 1000 रुपए
  • एससी/एसटी: 750 रुपए
  • लेट फीस: 500 रुपए

शिक्षाविद् एवं शिक्षक नेता मोहर सिंह सलावद ने बताया कि राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में सत्र 2027-28 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन कर परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 8 अक्टूबर:वायुसेना के आशुतोष दीक्षित एयर चीफ मार्शल के लिए चुने गए, लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं नेशनल (NATIONAL) 1. वायुसेना के नए प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित 2.…

Read more

5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग:21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा

Spread the love

Spread the loveप्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा कक्षा 8वीं एवं प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा 5वीं, 2027 के ऑनलाइन आवेदन को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती बरतते हुए प्रभावी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज टीमों की रिपोर्टिंग, 12 अक्टूबर तक होंगे मुकाबले

  • October 8, 2026
70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज टीमों की रिपोर्टिंग, 12 अक्टूबर तक होंगे मुकाबले

सरसों की उन्नत खेती के लिए किसानों को बांटे बीज, बीपीएम-1825 किस्म देगी बंपर पैदावार

  • October 8, 2026
सरसों की उन्नत खेती के लिए किसानों को बांटे बीज, बीपीएम-1825 किस्म देगी बंपर पैदावार

तीन दिवसीय जांच अभियान के दौरान 6 फर्मों पर जुर्माना लगाया

  • October 8, 2026
तीन दिवसीय जांच अभियान के दौरान 6 फर्मों पर जुर्माना लगाया