महात्मा गांधी स्कूल में वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम:बनेठा में SDM ने लगाए 50 पौधे, नियमित देखभाल की जिम्मेदारी ली

Spread the love

बनेठा उपतहसील मुख्यालय के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में गुरुवार को वन विभाग के सहयोग से वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। उनियारा उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने स्कूल परिसर और आसपास 50 पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की।

इस मौके पर उन्होंने मौजूद विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करने की शपथ दिलाई। क्षेत्रीय वन अधिकारी अलीगढ़ के सहयोग से उपखंड अधिकारी उनियारा ने यह पौधारोपण कार्य पूरा किया।

समारोह को संबोधित करते हुए उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर ने पर्यावरण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे पाल-पोसकर बड़ा करना सबसे जरूरी जिम्मेदारी है।

दुनिया की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पेड़ हमें कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं से बचाते हैं। उन्होंने नेपाल में आई हालिया बाढ़ जैसे हादसों का उदाहरण देते हुए ज्यादा पेड़ लगाने की जरूरत बताई।

एसडीएम ने सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि वे जरूर कम से कम एक-एक पेड़ लगाएं और उसके बड़े होने तक उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लें।

इस खास मौके पर स्कूल के स्टेट एवार्डी शिक्षक हंसराज तंवर ने उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर को अपनी खुद लिखी दो किताबें ‘अमात्रिक बाल कविताएं’ और ‘गुरुज्ञान’ भेंट कीं।

इससे पहले, कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के प्रिंसिपल फहाद सईद खान ने सभी आए हुए मेहमानों का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रिंसिपल ने वन महोत्सव के आयोजन के लिए अपने स्कूल परिसर को चुनने पर वन विभाग और प्रशासनिक टीम को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय वन अधिकारी गजेंद्र सिंह और उनकी पूरी वन विभाग की टीम, स्कूल के सभी स्टाफ और छात्र-छात्राओं का अच्छा योगदान रहा।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज