पीपलू तहसील कार्यालय नए भवन में शिफ्ट:जर्जर भवन से मिली मुक्ति, रजिस्ट्री अटल सेवा केंद्र में होगी

Spread the love

पीपलू तहसील कार्यालय का संचालन अब पंचायत समिति के नए भवन से किया जा रहा है। पुराना तहसील भवन लंबे समय से जर्जर था, जिसकी छत से आए दिन प्लास्टर और मलबा गिरता रहता था। इससे तहसील में राजस्व कामों के लिए आने वाले ग्रामीणों, वकीलों और कर्मचारियों को हमेशा हादसे का डर बना रहता था।

बारिश के दौरान हालात और ज्यादा खराब हो जाते थे। कोई और जगह न होने के कारण तहसील कार्यालय को मजबूरी में वहीं से चलाना पड़ रहा था।

अब पंचायत समिति के नए भवन में दो हॉल मिल गए हैं और अटल सेवा केंद्र भी खाली है। इसलिए तहसील कार्यालय का काम इन दोनों जगहों से चलाया जा रहा है। इससे जर्जर भवन में बैठने का खतरा खत्म हो गया है और लोगों को भी राहत मिली है।

पीपलू तहसीलदार अभिषेक पारीक ने बताया कि पुराना तहसील भवन काफी जर्जर हो चुका था और उसके क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया था। अब जमीन की रजिस्ट्री का काम उपखंड कार्यालय के सामने बने अटल सेवा केंद्र में होगा।

जबकि जन्म-मृत्यु और जाति प्रमाण पत्र जैसे दूसरे काम पंचायत समिति के नए भवन में किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वे दोनों जगहों पर बैठकर लोगों के राजस्व से जुड़े काम निपटाएंगे।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज