
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) टीना डाबी ने निकाय चुनावों में लगे कार्मिकों को मतदान के दूसरे दिन भी ड्यूटी में मानने के आदेश जारी किए है।
उन्हें संबंधित स्थाई कार्यालय में हाजिरी देने में छूट दे दी है। उन्हें मतदान के दूसरे दिन भी चुनाव ड्यूटी में माना जाएगा। इससे नगर निकायों के चुनाव में लगे कर्मचारियों को राहत मिली है।

ऐसे ही आदेश प्रदेश भर के निकाय चुनावों में लगे कार्मिकों के लिए जारी करने की मांग शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भेजकर की है।
दूसरे दिन भी चुनाव ड्यूटी पर माना जाएं
ज्ञापन में बताया गया कि नगर निकाय आम चुनाव-2026 एवं आगामी पंचायत चुनावों के लिए मतदान दलों में नियुक्त राज्य भर के कार्मिकों को मतदान संपन्न होने के बाद चुनाव सामग्री जमा करवाने में समय लगता और दूरस्थ स्थानों पर कार्यरत कार्मिकों को वापसी देर रात्रि तक होने से दूसरे दिन चुनाव ड्यूटी पर माना जाएं और उन्हें उस दिन अपने संबंधित विभाग में उपस्थिति दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।
आगामी पंचायत चुनावों में भी कार्मिकों को राहत मिले
राज्य निर्वाचन आयोग को ऐसा राज्य स्तरीय आदेश जारी करना चाहिए। जिससे आगामी पंचायत चुनावों में भी कार्मिकों को राहत मिल सके। क्योंकि मतदान के दिन चुनाव संपन्न होने के बाद सामग्री जमा करवाने एक साथ मतदान पहुंचते है। जिससे इस कार्य में देरी होती है।
जिसके कारण कार्मिकों को अपने कार्यरत स्थान पर जाने के लिए देर रात साधन उपलब्ध नहीं होते है। इसलिए संगठन की मांग पर एक स्थाई आदेश जारी किया जाएं। जिससे आगामी होने वाले चुनावों में भी कार्मिकों को राहत मिल सके।
कलेक्टर ने आदेश जारी किए
मतदान के अगले दिन को उपस्थिति मानने के लिए टोंक के जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर ) टीना डाबी ने तो आदेश जारी करके टोक जिले में नगर निकाय चुनावों में लगे कार्मिकों को मतदान के अगले दिन अपने कार्यालय/विभाग में उपस्थिति से छूट प्रदान की है।






