बीसलपुर बांध में 24 घंटे में बढ़ा 2 सेमी पानी:कैचमेंट में बारिश से जलस्तर 314.10 आरएल मीटर हुआ, भरने को सवा मीटर पानी बाकी

Spread the love

बीसलपुर बांध में 24 घंटे दो सेमी पानी बढ़ा है।

राजस्थान के टोंक, अजमेर और जयपुर के लिए पानी के बड़े स्रोत बीसलपुर बांध में फिर पानी आने लगा है। पिछले 24 घंटे में बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश हुई। इससे बांध में 2 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। शनिवार को बांध का जलस्तर 314.10 आरएल मीटर दर्ज किया गया। बांध की भरने की क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। यानी बांध को पूरा भरने के लिए अभी सवा मीटर से ज्यादा पानी की जरूरत है।

जिले में 24 घंटे में 24 MM बारिश हुई है । आज भी काले बादल छाए हुए है। रुक रुक कर बूंदाबांदी हो रही है।

जिले में 24 घंटे में 24 MM बारिश हुई है । आज भी काले बादल छाए हुए है। रुक रुक कर बूंदाबांदी हो रही है।

काले बादल छाए, बूंदाबांदी जारी

पानी की आवक शुरू होने के साथ मौसम भी बदला है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। कई जगह रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम में ठंडक आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहाना हो गया है।

मौसम विभाग और जल संसाधन विभाग के अनुसार, अगर कैचमेंट एरिया में बारिश का यह दौर जारी रहता है और तेज बारिश होती है तो आने वाले दिनों में बीसलपुर बांध भर सकता है। बांध भरने से किसानों को रबी की फसलों के लिए भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

जिले में 24 घंटे में 24 एमएम बारिश

बीती रात जिले के कई हिस्सों में तेज और हल्की बारिश हुई। इससे जिले के बांधों और तालाबों में पानी बढ़ा है। शनिवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में जिले में औसत 24 एमएम बारिश दर्ज की गई।

इस साल जिले की औसत बारिश 654.94 एमएम है। इसके मुकाबले शनिवार सुबह 8 बजे तक जिले में 396.65 एमएम बारिश हो चुकी है। यह कुल औसत बारिश का 60.56 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश गलवानिया में 62 एमएम हुई। इसके अलावा निवाई में 53 एमएम और गलवा में 40 एमएम बारिश दर्ज की गई।

जयपुर-अजमेर की पानी की चिंता कम होगी

बीसलपुर बांध से केवल खेती के लिए ही पानी नहीं मिलता, बल्कि जयपुर, अजमेर, टोंक और आसपास के जिलों में पीने का पानी भी पहुंचता है। पिछले कुछ दिनों में बांध में पानी की आवक कम हो गई थी। इससे बांध के भरने को लेकर चिंता बढ़ रही थी।

अब त्रिवेणी और खारी-डाई नदियों के बहाव वाले इलाकों में फिर बारिश होने लगी है। इससे बांध के गेज में सुधार हुआ है। अभी त्रिवेणी का गेज 230 नीट है।

Related Posts

राजस्थान- 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा:11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में, 50% से कम बारिश, चलानी पड़ेगी पानी की ट्रेन

Spread the love

Spread the loveकमजोर मानसून के कारण राजस्थान के सामने 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा खड़ा हो गया है। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों के…

Read more

बिहार के 6 जिलों के 255 गांवों में बाढ़:राज्य का 73% हिस्सा बाढ़ प्रभावित; यूपी में 15 नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Spread the love

Spread the loveबिहार में गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है