बीड़ भरथला से पाली माता के लिए विशाल पदयात्रा रवाना:भक्तों ने ध्वज पूजन किया; भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े

Spread the love

बीड़ भरथला गांव से पाली माता मलवास के लिए विशाल पदयात्रा शुरू हुई।

बीड़ भरथला गांव से पाली माता मलवास के लिए विशाल पदयात्रा शुरू हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पदयात्रा की शुरुआत बीड़ भरथला स्थित जिंद बाबा मंदिर में पूजा और ध्वज पूजन के बाद हुई.

आयोजकों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी पदयात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालुओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए और माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।

समाजसेवी कैलाश गुर्जर ने भी पदयात्रियों का उत्साह बढ़ाया और धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने सहित अन्य व्यवस्थाएं की गईं। पदयात्री पाली माता मंदिर पहुंचकर पूजा करेंगे और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल पृथ्वीसिंहपुरा में भोजन की व्यवस्था रहेगी। सोमवार को पूर्णानन्द गोशाला में सुबह और शाम को गोयला बालाजी मंदिर जीतपुर में भोजन मिलेगा। मंगलवार को पाली माता मंदिर मलवास (दौसा) में सुबह महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

इस पदयात्रा में कैलाश शर्मा, मुरारीलाल मीणा, प्रभूलाल मीणा, पप्पूलाल मीणा, राजूलाल, श्रीराम मीणा, लल्लूलाल, रामअवतार मीणा सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव