बाल संरक्षण के लिए विभागों में समन्वय और कार्रवाई पर जोर

Spread the love

बाल विवाह, बाल श्रम और मानव तस्करी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई जरूरी है।

इसी उद्देश्य से शिव शिक्षा समिति, राणोली की ओर से कवच परियोजना के तहत बुधवार को पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में जिला स्तरीय बाल संरक्षण उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत करने, समयबद्ध कार्रवाई और प्रभावी रेफरल व्यवस्था पर जोर दिया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ जिला समन्वयक पूनम जोनवाल ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत कर किया। उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुलिस, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग और समुदाय के साझा प्रयासों से ही बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सकता है। कार्यक्रम प्रबंधक सीताराम शर्मा ने कवच परियोजना के तहत किशोर-किशोरियों के साथ किए जा रहे कार्यों और बाल अधिकारों, जीवन कौशल व सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी।

Related Posts

सुनारा बनी बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत क्षेत्र के बच्चों के सुरक्षित भविष्य का संदेश

Spread the love

Spread the loveगांधी जयंती पर क्षेत्र की सुनारा ग्राम पंचायत ने बाल विवाह के खिलाफ मिसाल कायम करते हुए खुद को बाल विवाह मुक्त घोषित किया। भारत सरकार के बाल…

Read more

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शनिवार को आयोजित नारी युवती सम्मेलन में छात्राओं ने पंच परिवर्तन को जीवन में अपनाने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया

Spread the love

Spread the loveशिक्षा से आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास से नेतृत्व और संस्कारों से समाज निर्माण’ का संदेश लेकर पन्नाधाय कॉलेज में जुटीं जिलेभर की छात्राएं की मौजूदगी में युवतियों की शिक्षा, व्यक्तित्व…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सुनारा बनी बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत क्षेत्र के बच्चों के सुरक्षित भविष्य का संदेश

  • October 4, 2026
सुनारा बनी बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत क्षेत्र के बच्चों के सुरक्षित भविष्य का संदेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शनिवार को आयोजित नारी युवती सम्मेलन में छात्राओं ने पंच परिवर्तन को जीवन में अपनाने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया

  • October 4, 2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शनिवार को आयोजित नारी युवती सम्मेलन में छात्राओं ने पंच परिवर्तन को जीवन में अपनाने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया

माली सैनी समाज ने किया सभापति मयंक का स्वागत

  • October 4, 2026
माली सैनी समाज ने किया सभापति मयंक का स्वागत