बाबा बोला- 22 एकड़ सरकारी जमीन हथियाना है:बुंदेलखंड के फर्जी संत, बागेश्वर की तरह लगा रहे दरबार; न मंत्र आता है न चालीसा

Spread the love

शास्त्रों और मंत्रों की जानकारी पर सवाल हुए तो जवाब नहीं दे पाए, लेकिन दावे चमत्कार के कर दिए। दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में एक बाबा ने खुद को भगवान बताया, तो दूसरे ने घर में अपना पोस्टर लगाने पर वहीं से सब देखने का दावा किया।

बुंदेलखंड में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की लोकप्रियता के बीच चमत्कार का दावा करने वाले कई बाबा सामने आए हैं। इनमें कुछ झोले में हनुमान जी की मूर्ति और छोटी गदा लेकर घूमते हैं। सोशल मीडिया पर रील्स के जरिए अपने दरबार का प्रचार भी करते हैं।

दैनिक भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम ने 30 दिन तक अंडरकवर रहकर छतरपुर, सतना और उत्तर प्रदेश के महोबा में दरबार लगाने वाले 6 बाबाओं का स्टिंग किया। रिपोर्टर कहीं निवेशक, कहीं मरीज तो कहीं श्रद्धालु बनकर पहुंचे और अलग-अलग काल्पनिक समस्याएं रखीं।

इस पड़ताल में टीम अपने साथ एक कर्मकांडी पंडित को भी ले गई। उन्होंने बाबाओं से शास्त्रों और मंत्रों से जुड़े सवाल किए। कई मौकों पर बाबा इन सवालों का सटीक जवाब नहीं दे पाए।

भास्कर इन्वेस्टिगेशन के पार्ट-1 में पढ़िए, छतरपुर के तीन बाबाओं के स्टिंग ऑपरेशन की पूरी कहानी…

भास्कर रिपोर्टर ने अजयपाल बाबा से दरबार में ‘इन्वेस्ट’ करने की इच्छा जताई। इसके बाद सामुदायिक भवन में हुई बातचीत में बाबा ने हाईवे से लगी सरकारी जमीन पर कब्जे की योजना बताई।

बाबा अजयपाल: यहां हाईवे से लगी 22 एकड़ सरकारी जमीन है। सामने जितने पेड़ दिख रहे हैं, वह पूरी सरकारी जमीन है। दरबार बढ़ेगा तो धीरे-धीरे इस पर कब्जा कर लेंगे। गोशाला बनवा देंगे तो जमीन हमें मिल जाएगी।

रिपोर्टर: इस पर कोई आपत्ति नहीं उठाएगा?

बाबा अजयपाल: जो आपत्ति उठाएगा, हम भी उतनी दम रखते हैं। 100 लोगों के काम कराएंगे तो वे कब काम आएंगे?

मंत्रों पर सवाल, बाबा का जवाब- नया मंत्र खुद बनाएंगे

टीम के साथ गए कर्मकांडी पंडित ने बाबा से शास्त्रों और मंत्रों के ज्ञान पर सवाल किए। बातचीत इस तरह हुई-

  • पंडित: आपको महामृत्युंजय मंत्र आता है?
  • बाबा: मंत्र-अंत्र अभी नहीं पढ़ा हमने।
  • पंडित: हनुमान चालीसा आती है?
  • बाबा: हां, पढ़ते हैं, लेकिन 10-15 दिन में याद कर लेंगे।
  • पंडित: राम स्तुति आती है?
  • बाबा: राम स्तुति क्या होती है, हम समझे नहीं।

जब बीज मंत्र ‘ॐ हं हनुमते नमः’ पूछा गया तो बाबा उसे भी ठीक से नहीं बता पाए। उन्होंने कहा, ‘किताबों का कोई मंत्र काम नहीं करता। वो काम करो, जो किताबों में न हो। नया मंत्र खुद बनाकर देंगे।’

पिपट गांव के इस दरबार में ₹100 के पर्चे बनाए जा रहे थे। भुगतान QR कोड से लिया जा रहा था। भास्कर रिपोर्टर ने बाबा के सामने दो काल्पनिक समस्याएं रखीं।

पहली काल्पनिक कहानी- भाई नशे में पागल हो जाता है

घर की फोटो देखकर बाबा ने कहा, ‘घर पर मारण तंत्र है। इसकी मौत 100% होगी। या तो फांसी लगाएगा या खुद को गोली मारेगा।

उन्होंने दावा किया कि दोस्त ने मरघट की भस्म में चौमुखी काली और मशान मिलाकर उसे खिला दिया है। इसके बाद ₹4,100 की जड़ी-बूटी वाली दवा लेने को कहा।

दूसरी काल्पनिक कहानी- शादी नहीं हो रही, पत्नियां छोड़कर भाग जाती हैं

रिपोर्टर का हाथ देखकर बाबा ने कहा, ‘तुम्हारे मस्तक पर अविवाहित रेखा है। तुम 6 शादियां भी कर लो तो छहों भाग जाएंगी। तुम्हारी किस्मत में लुगाई नहीं है।’

चश्मेवाले बाबा का दावा है कि उसका पोस्टर घर में लगा लो तो वो सारी गतिविधियां देख सकता है।

चश्मेवाले बाबा का दावा है कि उसका पोस्टर घर में लगा लो तो वो सारी गतिविधियां देख सकता है।

‘मैं ही ईश्वर हूं…नरबलि दे सकते हो?’

बातचीत में बाबा ने कहा, ‘हम किसी से नहीं डरते, ईश्वर से भी नहीं। ईश्वर से क्या डरना? मेरा पोस्टर घर में लगाओ, मैं वहीं से सब देखता रहूंगा।’

जब रिपोर्टर ने गड़े हुए सोने की काल्पनिक कहानी सुनाई तो बाबा ने कहा, ‘तुम्हारे घर में 68 किलो सोना दबा है। लेकिन यह आसानी से नहीं मिलेगा। क्या किसी मनुष्य की बलि दे सकते हो? सुविधा है तो हमें कॉल करना।’

ग्वाल बाबा के दरबार में यूट्यूब और इंस्टाग्राम वीडियो के लिए कैमरामैन तैनात रहता है। भास्कर टीम ने उनकी कथित ‘त्रिकालदर्शिता’ को परखने के लिए चार लोगों को अलग-अलग काल्पनिक समस्याओं के साथ भेजा। चारों की अर्जी स्वीकार कर ली गई।

पहला पर्चा: शादीशुदा ड्राइवर ने कहा कि उसकी शादी नहीं हो रही।

  • बाबा ने पर्चे पर लिखा, ‘शादी बंधन लगा है, 2027 में काम पूरा होगा।’
  • साथ में मंत्र दिया- ॐ कुल शादी फट स्वाहा।

दूसरा पर्चा: शादीशुदा रिपोर्टर ने तलाक और नींद न आने की काल्पनिक समस्या बताई।

  • बाबा ने लिखा, ‘2027 में तलाक होगा और दूसरी शादी 2028 में होगी।’
  • मंत्र दिया- ॐ तंत्र शक्ति स्वाहा।

तीसरा पर्चा: स्वस्थ और नशा न करने वाले रिपोर्टर ने खुद को नशे का आदी बताया।

  • बाबा ने कहा, ‘प्रेत और योगिनी शक्ति का साया है। मार्च 2027 तक नशा छूट जाएगा।’
  • मंत्र दिया- ॐ तंत्र शक्ति फट स्वाहा।

चौथा पर्चा: शादीशुदा रिपोर्टर ने कहा कि प्रेमिका ₹27 लाख के जेवर और गाड़ी लेकर भाग गई।

  • बाबा ने दावा किया, ‘वहां शादी नहीं होगी, लेकिन जेवर-गाड़ी वापस मिल जाएंगे।’
ग्वाल बाबा को चार काल्पनिक कहानियां सुनाईं। उन्होंने सभी के लिए समाधान सुझाया।

ग्वाल बाबा को चार काल्पनिक कहानियां सुनाईं। उन्होंने सभी के लिए समाधान सुझाया।

बाहर निकलते ही ₹3,500 के हवन का ऑफर

दरबार से बाहर निकलते ही बाबा के भाई मोनू कुशवाहा ने टीम से हवन कराने को कहा। उसने बताया, ‘हवन आज ही करवाना पड़ेगा। प्रति व्यक्ति ₹3,500 की हवन सामग्री लगेगी और वह यहीं से खरीदनी होगी।’

Related Posts

SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

Read more

PM मोदी ने कैप्टन स्मित से बात की, VIDEO:174 जानें बचाने वाले पायलट बोले- हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, भगवान ने ही हमें बचाया

Spread the love

Spread the lovePM मोदी पायलट स्मित मच्छर से बातचीत करते हुए। 30 सितंबर को इजराइल जा रही प्लेन में स्मित ने सूझबूझ दिखाकर 174 लोगों की जान बचाई थी। प्रधानमंत्री…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित