बस्सी के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुई। यह कार्यक्रम पंचायतीराज आम चुनाव के मद्देनजर स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना था।

कार्यक्रम ‘एक शाम स्वतंत्रता और लोकतंत्र के नाम’ थीम पर आधारित था। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं और गतिविधियां शामिल थीं, जैसे मतदाता शपथ, पोस्टर-स्लोगन, रंगोली, मानव श्रृंखला, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, संगोष्ठी और मतदाता जागरूकता फिल्म का प्रदर्शन।
एक बाइक तिरंगा रैली और गैलरी आर्ट का भी आयोजन किया गया। इन सभी आयोजनों में स्कूल के सभी छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. कुसुम कौशिक और उप प्रधानाचार्य आत्माराम रैगर ने मतदाता जागरूकता पर व्याख्यान दिया। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।





