बनेठा में भारी मशीन का ट्रेलर बिजली खंभे से अटका:खंभा क्षतिग्रस्त होने से बिजली सप्लाई ठप, रास्ता भी बंद हुआ

Spread the love

बनेठा, 4 घंटे पहले

बनेठा कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। ईसरदा डेम कंपनी की भारी मशीन लेकर जा रहा एक ट्रेलर बिजली के खंभे के ऊपरी हिस्से से अटक गया। इससे खंभा टूट गया और इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई।

घटना के बाद मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। रात करीब 1 बजे तक रास्ता खोलने की कोशिश चलती रही। बनेठा थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और ट्रेलर व मशीन को हटाने में लगे थे। बिजली विभाग की टीम ने भी पहुंचकर टूटी लाइन और खंभे की मरम्मत की। इसके बाद बिजली व्यवस्था ठीक की गई। इस घटना के कारण करीब दो घंटे तक मुख्य रास्ता प्रभावित रहा।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने भारी मशीनों के परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना था कि इतनी बड़ी मशीन को कस्बे के मुख्य बाजार और बिजली लाइनों के बीच से ले जाते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए थी।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है