
बनेठा कस्बे में हंसराज धाबाई के मकान के पास स्थित एक नाले में नंदी फंस गया। इसकी सूचना मिलने पर जय भगत सिंह गंगा गोशाला बनेठा के गो सेवक तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देरी किए बचाव अभियान शुरू किया।
गो सेवकों ने काफी मशक्कत और सूझबूझ के साथ नंदी को नाले से बाहर निकालने का प्रयास किया। लंबे प्रयासों के बाद नंदी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बचाव के बाद उसे एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
इस बचाव अभियान में शंकर, किशन, भूपेन्द्र, कुलदीप, सोनू, भागचंद, सावन, दिलखुश, राहुल और अनुज सहित कई गो सेवक शामिल थे। मौके पर मौजूद लोगों ने गो सेवकों की तत्परता और सेवा भावना की सराहना की।






