पीपलू, 4 घंटे पहले

पीपलू के बगड़ी गांव में धाकड़ समाज ने धरणीधर जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर धाकड़ नवयुवक संघ ने गांव में एक शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

धाकड़ नवयुवक संघ के कार्यकर्ता कन्हैयालाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत धाकड़ समाज मंदिर से हुई। यहां भगवान धरणीधर की झांकी सजाई गई थी। शोभायात्रा की अगुवाई 51 महिलाओं ने की, जो सिर पर मंगल कलश लिए चल रही थीं।
शोभायात्रा धाकड़ समाज मंदिर से शुरू होकर माताजी मंदिर, छोटा बाजार, रावला, तेजाजी चौक, निवाई रोड, नीम चौकड़िया और मुख्य बाजार से गुजरी। इसके बाद यह वापस धाकड़ मोहल्ले पहुंची। रास्ते में कई जगहों पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने फूलों की बारिश कर यात्रा का स्वागत किया।
इस दौरान ड्रोन की मदद से शोभायात्रा और झांकी पर फूलों की बारिश की गई।
शोभायात्रा के मंदिर लौटने पर भगवान धरणीधर की महाआरती की गई। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसादी बांटी गई। इस आयोजन में धाकड़ समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने हिस्सा लिया।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बगड़ी में हर साल भाद्रपद/आश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को धरणीधर जन्मोत्सव इसी तरह मनाया जाता है।




