
बनास नदी से पीपलू के लिए रवाना हुई कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया जा रहा है । बनास नदी के पवित्र तट से जल भरकर कांवड़ियों का एक जत्था वैष्णो देवी मंदिर से भूतेश्वर नाथ मंदिर पीपलू के लिए रवाना हुआ।
यात्रा मार्ग में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के भजनों पर झूमते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
यह कांवड़ यात्रा शाम तक पीपलू स्थित भूतेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेगी। यहां कांवड़िए पवित्र बनास जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे और क्षेत्र में सुख, समृद्धि तथा शांति की कामना करेंगे।
इस धार्मिक आयोजन में अजय सोनी, सीताराम गुर्जर, अरविंद त्रिपाठी, पूर्व सरपंच प्रताप सिंह, खेमराज जैन, राजेश गौड़, महेंद्र सिंह राजावत, रवि विजयवर्गीय, सूरजमल चंदेल, मोनू नाथ, गणेश सेन और राम कल्याण प्रजापत सहित कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे!






