
पीपलू पुलिस को साइबर सेल और CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से एक सफलता मिली है। पुलिस ने शिकायतकर्ता सुरेश मीणा का गुम हुआ स्मार्टफोन ट्रेस कर उन्हें वापस लौटा दिया है।
पुलिस ने बताया कि सुरेश मीणा का करीब 28,000 रुपए कीमत वाला मोबाइल फोन गुम हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर पीपलू थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर मोबाइल का IMEI नंबर दर्ज कर उसे ट्रेस करने के लिए लगाया। तकनीकी निगरानी और CEIR सिस्टम की मदद से पुलिस ने फोन की लोकेशन ढूंढी और उसे बरामद कर लिया।
थाना परिसर में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल उसके मालिक सुरेश मीणा को सौंप दिया गया। अपना कीमती फोन वापस मिलने पर सुरेश मीणा ने पीपलू थाना पुलिस टीम और साइबर सेल का धन्यवाद दिया।





