जामडोली में तेजाजी महाराज के मेले का समापन:सहयोग करने वाले ग्रामीणों और भक्तों का सम्मान किया

Spread the love

जामडोली में तेजाजी महाराज के दो दिवसीय मेले का समापन हुआ।

जामडोली कस्बे में लोकदेवता तेजाजी महाराज का दो दिवसीय मेले का मंगलवार को समापन हुआ। पूर्व सरपंच सत्यनारायण शर्मा, हरकेश हरसाणा, मुकेश गुर्जर बासड़ा ने बताया कि मेले की शुरुआत तेजाजी महाराज के मंदिर में भोपा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई थी।

आयोजकों ने सहयोग करने वाले ग्रामीणों का सम्मान किया।

आयोजकों ने सहयोग करने वाले ग्रामीणों का सम्मान किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्ति से भर गया। आसपास के गांवों और दूर-दराज से भी लोग दर्शन करने पहुंचे।

मेले में बच्चों के लिए झूले और चकरी जैसे कई आकर्षक झूले लगाए गए थे। खान-पान, खिलौने, घरेलू सामान और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें भी सजी थीं। महिलाओं ने मेले में खूब खरीदारी की।

मंगलवार को मेले में कई प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनमें ग्रामीणों ने उत्साह से हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं को देखने के लिए भी काफी लोग पहुंचे। मेले के समापन पर आयोजकों ने सहयोग करने वाले ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।

Related Posts

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला बैठक

Spread the love

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को टोंक जिला मुख्यालय…

Read more

निवाई के स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं से नशामुक्ति का संदेश:छात्रों ने निबंध, चित्रकला, वेशभूषा में दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को मिले पुरस्कार

Spread the love

Spread the loveनिवाई क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में छात्रों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम हुए। इनमें रचनात्मकता, नशामुक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया गया। महात्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला बैठक

  • October 7, 2026
सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला बैठक

निवाई के स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं से नशामुक्ति का संदेश:छात्रों ने निबंध, चित्रकला, वेशभूषा में दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को मिले पुरस्कार

  • October 7, 2026
निवाई के स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं से नशामुक्ति का संदेश:छात्रों ने निबंध, चित्रकला, वेशभूषा में दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को मिले पुरस्कार

10,000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार:चार माह से था फरार, सीसीटीवी और कॉल डिटेल से मिला सुराग

  • October 7, 2026
10,000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार:चार माह से था फरार, सीसीटीवी और कॉल डिटेल से मिला सुराग