
निवाई नगरपालिका ने नागरिकों को नि:शुल्क सेफ्टी टैंक खाली करवाने की सुविधा शुरू की है। इसके लिए ग्राम बरथल में एक एफएसटीपी (FSTP) प्लांट स्थापित किया गया है।
नगर पालिका ईओ नवरत्न शर्मा ने बताया कि दुकान, मकान या सरकारी कार्यालयों के सेफ्टी टैंक नि:शुल्क खाली करवाए जा सकते हैं। इसके लिए नगर पालिका कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त, नागरिक हेल्पलाइन नंबर 8712492249 पर प्लांट सुपरवाइजर फौजीराम मीना से भी सीधे संपर्क कर सकते हैं। शर्मा ने सभी नागरिकों से ‘स्वच्छ निवाई, स्वस्थ निवाई’ अभियान में सहयोग करने की अपील की है।





