पागड़ी स्कूल का महिला बाल विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया:मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी, बच्चों के साथ बैठकर खाना भी चखा

Spread the love

अलीगढ (राजस्थान)। 2 घंटे पहले

उनियारा (टोंक) में उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर के निर्देश पर महिला बाल विकास अधिकारी किस्मत खींची ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पागड़ी का औचक निरीक्षण किया। इसका मकसद मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्वच्छता जांचना था।

अधिकारी खींची स्कूल तब पहुंचीं, जब बच्चों को दोपहर का खाना बांटा जा रहा था। उन्होंने सीधे रसोईघर जाकर खाना बनने की प्रक्रिया देखी। दाल, सब्जी और चपाती की गुणवत्ता जांचने के लिए खुद खाना चखा और साप्ताहिक मेन्यू चार्ट भी देखा।

CDPO खींची ने बच्चों के साथ बैठकर उनसे खाने के बारे में बात की। उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें रोज ताजा और गरम खाना मिलता है और दूध सही मात्रा में मिल रहा है। बच्चों से अच्छा फीडबैक मिला। उन्हें हाथ धोने के लिए भी प्रेरित किया गया।

स्कूल प्रशासन को साफ पानी की व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए गए। CDPO ने स्टाफ से कहा कि मिड-डे मील बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी अहम योजना है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रधानाचार्य मंजू घूनावत, MDM प्रभारी गिरधारी लाल और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

Read more

UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है:संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है

Spread the love

Spread the lovePM मोदी ने UPSC के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को भारत मंडपम में कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विकसित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित