पहले दिन 5 लोगों ने भरे सात नामांकन:सबसे ज्यादा नॉमिनेशन देवली नगर पालिका में

Spread the love

टोंक में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के लिए APRT परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

पहले दिन 5 लोगों ने 7 नामांकन दाखिल किए। सबसे ज्यादा नामांकन देवली नगर पालिका में 4 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। 8 नगर निकायों में एक भी नामांकन नहीं भरा किया है।

7 नामांकन आए

ADM विनोद मीणा ने बताया आज दूनी और देवली नगर पालिका में कुल 7 नामांकन आए हैं। देवली और दूनी नगर पालिका के अलावा अन्य नगर निकाय में किसी ने नामांकन दाखिल नहीं है। टोंक नगर परिषद के लिए नामांकन दाखिल करने का स्थल APRT परिसर में रखा है। यहां एसडीएम (रिटर्निंग अधिकारी) सीमा खेतान ने बताया कि आज एक भी नामांकन नहीं भरा है। नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए लोग 270 फार्म ले गए हैं।

156 लोगों ने जमानत राशि जमा कराई

टोंक नगर परिषद के वार्डों में चुनाव लड़ने के इच्छुक 156 लोगों ने जमानत राशि जमा कराई है। सामान्य वर्ग के प्रति व्यक्ति 4 हजार रुपए और अन्य वर्ग, महिलाओं के लिए 2 हजार रुपए प्रति व्यक्ति की जमानत राशि है। टोंक नगर परिषद के वार्डों के लिए पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों की दिनभर नामांकन दाखिल करने का स्थल APRT परिसर में चहल पहल बनी रही ।

Related Posts

छौरिया स्कूल के 6 छात्र राज्य स्तर पर चुने गए:रग्बी और फुटबॉल में हुआ चयन, स्कूल ने की थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी

Spread the love

Spread the loveनिवाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छौरिया के 6 विद्यार्थी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए चुने गए हैं। इनका चयन रग्बी और फुटबॉल खेलों में हुआ है।…

Read more

निवाई में 14 नवंबर को होगा जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव:20 नवंबर को आएंगे नतीजे, 16 नवंबर को 52 सरपंचों के लिए वोटिंग

Spread the love

Spread the loveनिवाई में पंचायतीराज चुनाव की घोषणा हो गई है। यहां जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 14 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनकी गिनती 20…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

  • October 4, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

  • October 4, 2026
अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान

  • October 4, 2026
राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान