
BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्रों का एक गुट आज CM हाउस घेरने निकला है।
छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर फोर्स की तैनाती की गई। CRPF जवानों को भी उतारा गया, लेकिन छात्र जेपी गोलंबर पर लगी बैरिकेडिंग को तोड़कर डांकबंगला पहुंच गए।
डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया है। छात्रों की तरफ से की गई पत्थरबाजी में टाउन डीएसपी कामाख्या नारायण सिंह घायल हुए हैं। कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है।
इससे पहले डाकबंगला पर CPRF जवानों के साथ उनकी धक्का मुक्की हुई। पुलिस उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक छात्र का सिर फट गया और एक छात्रा बेहोश हो गई।
पानी की बौछार में प्रदर्शन कर रहे छात्र शैंपू लगाकर नहाते भी दिखे। छात्रों के प्रदर्शन के बीच बंकर गाड़ी बुलाई गई है। इस गाड़ी का इस्तेमाल अमूमन नक्सली इलाकों में किया जाता है।
ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र नेता अमन गुट की ओर से यह मार्च निकाला गया है। 18 अगस्त से कैंडिडेट्स गर्दनीबाग में धरने पर हैं।
छात्रों के CM हाउस घेराव की कुछ तस्वीरें…

छात्र को घसीटकर ले जाती पुलिस।

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बंकर गाड़ी बुलाई गई है।

डाकबंगला चौराहे पर लोहे की शील्ड लगाकर छात्रों को रोका गया।

छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

पानी की बैछार के दौरान छात्र शैंपू लगाकर नहाने लगे।

जेपी गोलंबर पर छात्र बैरिकेडिंग लेकर भागने लगे।

जेपी गोलंबर पर छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।
‘हाथी चले बाजार..कुत्ते भौंके हजार’, बयान पर BPSC ने माफी मांगी
सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजेश कुमार सिंह से गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कहा था कि “एक कहावत आपने सुना होगा, हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार।”
उनके इस बयान के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्र भड़क गए। एक बार कॉकरोच बोला गया था, तो प्रधान जी चले गए। अब सचिव की नौकरी जाएगी। विवाद बढ़ने के बाद BPSC एग्जाम कंट्रोलर ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली है।
वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BPSC के एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।







