नोएडा में AC बस में आग लगी, 9 जिंदा जले:यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 35 यात्रियों को लेकर महोबा जा रही थी

Spread the love

यूपी के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट स्लीपर AC बस में आग लग गई। हादसे में 9 यात्री जिंदा जल गए। इनमें 8 पुरुष और एक महिला है। बस में 35 यात्री सवार थे। कई यात्रियों ने खिड़की तोड़कर कूदकर जान बचाई, जबकि फायर ब्रिगेड ने 20 यात्रियों को रेस्क्यू किया। शव पूरी तरह जल गए हैं, इसलिए पहचान करना मुश्किल है।

हादसा बुधवार रात साढ़े 11 बजे जेवर एयरपोर्ट से 500 मीटर दूर हुआ। बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से साढ़े 9 बजे महोबा के लिए निकली थी। CFO प्रदीप कुमार ने बताया- शुरुआती जांच में AC में स्पार्क या ब्लास्ट से इंजन में आग लगी।

हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 45 मिनट में आग बुझाई। इसके बाद पीछे का हिस्सा काटकर फायरकर्मी बस के अंदर पहुंचे और एक-एक शव बाहर निकाला। रेस्क्यू करीब 2 घंटे चला।

बस पूरी तरह जल चुकी है। हादसे के चलते दिल्ली-आगरा लेन 2 घंटे बंद रही। राज कल्पना ट्रैवल्स की बस मध्य प्रदेश की है। पुलिस ने ड्राइवर पवन और कंडक्टर योगेश को हिरासत में लिया है। हमीरपुर के एक यात्री ने आरोप लगाया कि आग लगने के बाद ड्राइवर बस नहीं रोक रहा था। यात्रियों ने शीशे तोड़ने शुरू किए, तब उसने बस रोकी।

बस यात्री रिंकी राजपूत ने बताया-

QuoteImage

हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। मेरी नींद खुली तो बस में अफरा-तफरी मची थी। लोग चिल्ला रहे थे। बस के अंदर धुआं भरा था। हमने कूदकर जान बचाई। कई लोग बस में ही रह गए।QuoteImage

हादसे की तस्वीरें देखिए-

बस धू-धूकर जलने लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

बस धू-धूकर जलने लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

फायर ब्रिगेड ने करीब 45 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पाया।

फायर ब्रिगेड ने करीब 45 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पाया।

Related Posts

SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

Read more

PM मोदी ने कैप्टन स्मित से बात की, VIDEO:174 जानें बचाने वाले पायलट बोले- हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, भगवान ने ही हमें बचाया

Spread the love

Spread the lovePM मोदी पायलट स्मित मच्छर से बातचीत करते हुए। 30 सितंबर को इजराइल जा रही प्लेन में स्मित ने सूझबूझ दिखाकर 174 लोगों की जान बचाई थी। प्रधानमंत्री…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित