
निवाई में 132 केवी आरवीपीएन जीएसएस निवाई पर 33 केवी मेन बस की मरम्मत और रखरखाव का काम किया जाएगा। इसके चलते शनिवार 12 सितंबर को करीब साढ़े 3 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक 132 केवी चैनपुरा फाटक निवाई से जुड़े सभी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

बिजली कटौती का असर निवाई उपखंड के 250 से ज्यादा गांवों और ढाणियों पर पड़ेगा। इस दौरान दत्तवास, तुर्किया, करेड़ा बुजुर्ग, हरभांवता, गुंसी, झिलाय, ललवाड़ी, भरथला, नोहटा और पहाड़ी समेत क्षेत्र के सभी वितरण सब स्टेशनों की सप्लाई बंद रहेगी।
इससे ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में रहने वाले हजारों बिजली उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
सुरक्षा के चलते सभी फीडर बंद रखना जरूरी
एईएन लक्ष्मी अग्रवाल ने बताया कि 132 केवी आरवीपीएन निवाई जीएसएस पर 33 केवी मेन बस की जरूरी मरम्मत और रखरखाव किया जाना है। काम के दौरान सुरक्षा और तकनीकी कारणों से इससे जुड़े सभी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रखना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि विभाग तय समय में काम पूरा करने का प्रयास करेगा। काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील
एईएन ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। उन्होंने सप्लाई बंद रहने के दौरान उपभोक्ताओं से विभाग का सहयोग करने की अपील की है।




