देवली, 5 घंटे पहले

देवली 9 सितंबर को मतदान के बाद सभी ईवीएम मशीनों को देवली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। यहां दिन-रात पुलिस का कड़ा पहरा है। अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर 14 सितंबर पर है।

इसी दिन स्ट्रांग रूम में मतगणना शुरू होगी। देवली के 35 वार्डों में कुल 165 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला ईवीएम खुलने के साथ होगा। इस बार मतगणना देवली शहर की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में होगी।




