निवाई में अध्यक्ष पद के लिए 4 नामांकन:भाजपा से नरेंद्र शर्मा और दिलीप ईसरानी, कांग्रेस से रेखा जैन और डोली चौधरी ने किया नामांकन

Spread the love

निवाई, 4 घंटे पहले

निवाई नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों में बगावत देखने को मिली। भाजपा ने नरेंद्र शर्मा को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, भाजपा पार्षद और निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने भी नामांकन भरा। कांग्रेस ने रेखा जैन को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन कांग्रेस पार्षद डोली चौधरी ने भी अपना पर्चा भर दिया।

दोनों प्रमुख दलों में अधिकृत उम्मीदवारों के सामने दूसरे दावेदारों के नामांकन से निवाई की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

नगरपालिका में कुल 40 पार्षद हैं। चुनाव नतीजों में भाजपा के 18, कांग्रेस के 19 और 3 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। अध्यक्ष पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 21 पार्षदों का है।

ऐसे में किसी भी दल के पास अकेले बहुमत नहीं है। इसलिए 3 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो सकती है।

भाजपा से दिलीप ईसरानी के नामांकन को टिकट कटने के बाद की बगावत माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप ईसरानी को टिकट नहीं मिलने से वे नाराज हैं। उन्होंने भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार नरेंद्र शर्मा के सामने नामांकन भरा है।

हालांकि, इस बारे में दिलीप ईसरानी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कांग्रेस में भी अधिकृत उम्मीदवार रेखा जैन के सामने कांग्रेस पार्षद डोली चौधरी के नामांकन से पार्टी के अंदर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अध्यक्ष पद का चुनाव चार उम्मीदवारों के बीच होगा।

Related Posts

निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

Spread the love

Spread the loveनिवाई में ईसरदा बांध की नहरों से पानी की मांग को लेकर किसान महापंचायत का प्रतिनिधिमंडल सारसोप पहुंचा। निवाई ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई के नेतृत्व में किसानों…

Read more

गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

Spread the love

Spread the loveटोंक-सवाई माधोपुर के नेशनल हाईवे-116 पर बने गुमानपुरा टोल प्लाजा पर देर रात टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ हुई है। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

  • October 4, 2026
निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

  • October 4, 2026
गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

दतवास पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया:3 युवक गिरफ्तार, ‘खुशी-11’ अभियान के तहत कार्रवाई

  • October 4, 2026
दतवास पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया:3 युवक गिरफ्तार, ‘खुशी-11’ अभियान के तहत कार्रवाई