निवाई नगरपालिका में 9 सितंबर को होगा मतदान:40 वार्डों में 38,891 मतदाता करेंगे वोट, 14 सितंबर को होगी काउंटिंग

Spread the love

राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में निकाय चुनावों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी। टोंक जिले की निवाई नगर पालिका में पहले चरण में मतदान होगा। इसके बाद 14 सितंबर को वोटों की गिनती होगी।

चुनावों की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। अब इन क्षेत्रों में सरकारी घोषणाओं, नए विकास कार्यों पर रोक रहेगी। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब पूरे प्रदेश में एक साथ निकाय चुनाव करवाए जा रहे हैं।

40 वार्डों में 38,891 मतदाता करेंगे वोट

निवाई नगर पालिका के 40 वार्डों में चुनाव होंगे, जहां कुल 38,891 मतदाता अपने पार्षद का चुनाव करेंगे। इनमें 19,231 पुरुष मतदाता और 18,660 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनावों की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। निवाई नगर पालिका में कुल 40 वार्ड हैं। अध्यक्ष पद को पहले ही अनारक्षित घोषित किया जा चुका है। वहीं, वार्डों के आरक्षण की लॉटरी भी पूरी हो चुकी है। नगर पालिका के 40 वार्डों में से 7 वार्ड अनुसूचित जाति (SC), 2 अनुसूचित जनजाति (ST), 8 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 23 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव