
निवाई के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा ने अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल स्टाफ और बच्चों को जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय राजेश शर्मा ने प्रार्थना सभा और कक्षाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से विज्ञान विषय से जुड़े सवाल पूछे। उन्होंने प्रार्थना सभा को और ज्यादा प्रभावी और संस्कारयुक्त बनाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने स्कूल स्टाफ से बात करते हुए कहा कि स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को नैतिक शिक्षा भी दी जाए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक करने और उन्हें सामाजिक शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया। शर्मा ने शिक्षकों को बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करने और पढ़ाई का अच्छा माहौल बनाने के निर्देश भी दिए।
प्रधानाचार्य कुम्भाराम चौधरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा ने स्कूल की व्यवस्थाओं की तारीफ की और संतोष जताया।




