निवाई, 2 घंटे पहले

निवाई में 14 सितंबर को कृषि उपज मंडी में कृषि उत्पादों का व्यापार बंद रहेगा। यह फैसला नगर पालिका चुनाव की मतगणना के चलते सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है।

झिलाय रोड पर बैरिकेडिंग की
मंडी सचिव रामलाल जाट ने बताया कि नगर पालिका चुनाव की मतगणना मंडी समिति के कार्यालय भवन में होगी। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंडी के बाहर झिलाय रोड पर बैरिकेडिंग की गई है।
वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक
इसके कारण वाहनों की आवाजाही पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। सचिव जाट ने यह भी बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर गंभीर सिंह के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। किसानों की सुविधा और मतगणना के मद्देनजर 14 सितंबर को मंडी परिसर में कृषि उत्पादों की खरीद-फरोख्त और वाहनों का आना-जाना बंद रहेगा।




