
निवाई की कृषि उपज मंडी में मुनीम संघ की एक बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में सीताराम स्वामी को अध्यक्ष चुना गया है। रूपनारायण गुर्जर को उपाध्यक्ष, विमल कुमार जैन को कोषाध्यक्ष और जीतू गुर्जर को सचिव बनाया गया है। लक्ष्मण गुर्जर और रतन गुर्जर को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
शंकरलाल चौधरी और हजारीलाल चौधरी को संरक्षक बनाया गया है, जबकि शिवराज चौधरी को मंत्री पद मिला है। कार्यकारिणी में प्रहलाद, राजेंद्र चौधरी, गिर्राज चौधरी, राजू सैन और बाबूलाल को सदस्य के तौर पर मनोनीत किया गया है।
सभी नए पदाधिकारियों और सदस्यों का समाजसेवियों और व्यापारियों ने स्वागत किया। उन्हें माला पहनाई गई और साफा बांधकर सम्मान किया गया।




