निवाई, 6 घंटे पहले

निवाई उपखंड के बड़ागांव की अंजली चौधरी का भारतीय जूडो टीम में चयन हो गया है। उन्होंने रायपुर में 17-18 सितंबर को हुई चयन प्रतियोगिता में 63 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। अब अंजली ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होने वाले ISF जूडो टूर्नामेंट में -63 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की तरफ से खेलेंगी।

अंजली के भारतीय टीम में चयन की खबर मिलते ही बड़ागांव सहित पूरे निवाई उपखंड क्षेत्र में खुशी फैल गई। राजस्थान जूडो परिवार ने भी अंजली को उनके चयन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
अंजली के पिता रामकिशोर चौधरी किसान हैं और बड़ागांव में खेती करते हैं। किसान परिवार से आने वाली अंजली ने जूडो में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। भारतीय टीम में उनका चयन उनके परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि है।
अंजली अब ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में -63 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेगी।






