
20वें एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी जापान के नागोया शहर में जारी है। फ्लैग मार्च में भारतीय दल की अगुआई शूटर मनु भाकर और सीनियर कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने तिरंगा थामकर की।

नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में संगीतकार तारो हाकासे के वायलन म्यूजिक से सेरेमनी की शुरुआती हुई। इसके बाद अभिनेत्री कीको टोडा ने जापान का राष्ट्रगान गाया। फ्लैग मार्च में 45 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान भारतीय दल। मनु और सहरावत तिरंगा थामे नजर आए।

सेरेमनी के दौरान जापानी बॉय बैंड INI ने प्रस्तुति दी।

जापान का राष्ट्रगान गातीं अभिनेत्री कीको टोडा।

एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान एथलीट्स परेड में हिस्सा लेते बांग्लादेश के खिलाड़ी।





