नशे के खिलाफ नासिरदा में लोगों ने निकाली रैली:बोले- स्मैक और एमडी का अवैध कारोबार करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

Spread the love

टोंक, नासिरदा 35 मिनिट पहले

टोंक क्षेत्र में स्मैक और एमडी ड्रग्स के अवैध कारोबार और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के विरोध में सोमवार शाम युवा और ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। हाथों में नशा मुक्ति के पोस्टर लेकर लोगों ने जागरूकता रैली निकाली और नशे के खिलाफ जोरदार नारे लगाते हुए आमजन को जागरूक किया।

जागरूकता रैली भगवान लक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू हुई। रैली शशि बस्ती से होते हुए मुख्य बाजार पहुंची और वहां से पुलिस थाने पहुंची। इस दौरान युवाओं और ग्रामीणों ने ‘नशा हटाओ, युवा बचाओ’ सहित नशे के खिलाफ विभिन्न नारे लगाए।

शाम करीब 6 बजे रैली के थाने पहुंचने के बाद लोगों ने नारेबाजी करते हुए थाना परिसर में करीब आधे घंटे तक धरना देकर प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों एवं युवाओं ने थानाधिकारी रोडूराम को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की गई।

नासिरदा के लोगों ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

नासिरदा के लोगों ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि नासिरदा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में स्मैक और एमडी ड्रग्स की सप्लाई और सेवन लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते युवाओं के भविष्य के साथ-साथ पूरे समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान थानाधिकारी रोडूराम ने ग्रामीणों से कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई में आमजन का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से अब तक तीन कार्रवाई की जा चुकी हैं और नशे के कारोबारियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एसपी को ज्ञापन देने का निर्णय थाने में ज्ञापन देने के बाद युवाओं एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि मंगलवार को सभी ग्रामीण टोंक पहुंचकर जिला एसपी को भी नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ ज्ञापन सौंपेंगे। ग्रामीण एसपी से क्षेत्र में नशे की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए सख्त और प्रभावी कार्रवाई की मांग करेंगे।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

Read more

UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है:संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है

Spread the love

Spread the lovePM मोदी ने UPSC के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को भारत मंडपम में कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विकसित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित