
नवरंगपुरा की बालाजी सेवा समिति इस साल भी श्री डिग्गी कल्याण जी और वीर तेजाजी महाराज की पदयात्रा का आयोजन कर रही है। यह डिग्गी कल्याण जी की 28वीं और तेजाजी महाराज की दूसरी पदयात्रा है। यह यात्रा 6 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 8 बजे श्री सीताराम जी महाराज के मंदिर से शुरू होगी।
पदयात्रा की शुरुआत सीताराम जी मंदिर के मुख्य पुजारी शिवराम वैष्णव पूजा-अर्चना करके करेंगे। यात्रा का पहला पड़ाव नवरंगपुरा स्थित निजी तत्काल बालाजी महाराज का मंदिर होगा। श्रद्धालु यहां दर्शन करेंगे।
इसके बाद श्रद्धालु दक्षिण मुखी पंचमुखी हनुमान जी मंदिर के दर्शन करेंगे। यहां से वे डिग्गी कल्याण जी धाम के लिए आगे बढ़ेंगे। डिग्गी कल्याण जी के दर्शन और पूजा के बाद यात्रा अजमेर जिले के सुरसुरा जाएगी। यहां श्रद्धालु लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के मुख्य धाम के दर्शन करेंगे।
बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने बताया कि पदयात्रा में शामिल सभी यात्रियों के लिए रहने और खाने की पूरी व्यवस्था समिति मुफ्त में करेगी। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह नाश्ते और पानी का भी खास इंतजाम रहेगा।





