
देवली नगर पालिका चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन देवली में विभिन्न वार्डों से कुल 5 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि दूनी नगर पालिका के वार्ड 8 से 2 नामांकन पत्र प्रस्तुत हुए।
नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन ने प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेरिकेड्स लगाए। देवली थाना पुलिस का जाब्ता भी मौके पर तैनात रहा।
देवली नगर पालिका चुनाव के लिए अब तक लगभग 400 नामांकन फॉर्म लिए जा चुके हैं। उम्मीदवार 31 अगस्त तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।




