
देवली शहर में रहमतुलआलमीन हज़रत मुहम्मद (स.) के जन्मदिन के अवसर पर एक रक्तदान शिविर लगा। देवली आम मुस्लिम समाज द्वारा पहलवान शाह बाबा की दरगाह पर आयोजित इस शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर का उद्घाटन डॉ. नईम अख्तर ने किया। इस अवसर पर डॉ. मो. रोशन शेख और डॉ. माहिर अब्बासी ने रक्तदाताओं को संबोधित किया। उन्होंने मानवता के तकाजे को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक रक्तदान करने का आह्वान किया, ताकि जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके। रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।

शिविर में 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
इस दौरान सदर खालिक अब्बासी, एजेंसी मस्जिद के सदर सलीम पठान, अय्यूब बाबा, अकील कुरैशी, शमी रंगरेज और शानू फरीद अब्बासी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मंच संचालन अख्तरउल्लाह खान और मोहम्मद इदरीश ने किया। इस कार्यक्रम की जानकारी समाज के मोहम्मद इदरीस हारून अंसारी द्वारा दी गई है।




